बैंक में जमा करने जा रहे 50 हजार रुपये छीने

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के भगवानपुर अड्डा चौक पर पंजाब नेशनल बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक युवक का 50 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिया. घटना के संबंध में लूट से पीड़ित युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही रसुलपुर पट्टी गांव निवासी जगेश्वर सहनी के पुत्र अमोद कुमार ने बताया कि घर […]
भगवानपुर : थाना क्षेत्र के भगवानपुर अड्डा चौक पर पंजाब नेशनल बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक युवक का 50 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिया. घटना के संबंध में लूट से पीड़ित युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही रसुलपुर पट्टी गांव निवासी जगेश्वर सहनी के पुत्र अमोद कुमार ने बताया कि घर से 50 हजार रुपये लेकर भगवानपुर अड्डा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा में जमा करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान बैंक के समीप पहुंचते ही एक युवक बुलाकर बगल में ले गया और मेरे पॉकेट से 50 हजार रुपये छीन कर कुछ दूरी पर खड़ी एक कार में बैठकर मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




