बैंकों की 190 शाखाओं में लटके रहे ताले

Updated at : 23 Aug 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों की 190 शाखाओं में लटके रहे ताले

परेशानी . 100 एटीएम केंद्र भी रहे बंद, एक लाख ग्राहक हुए परेशान 2000 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर 100 करोड़ से अधिक के सरकारी एवं गैर-सरकारी चेकों का भुगतान रुका रहा हाजीपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों के आह्वान पर मंगलवार को देश व्यापी एक दिवसीय हड़ताल के कारण जिले […]

विज्ञापन

परेशानी . 100 एटीएम केंद्र भी रहे बंद, एक लाख ग्राहक हुए परेशान

2000 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर
100 करोड़ से अधिक के सरकारी एवं गैर-सरकारी चेकों का भुगतान रुका रहा
हाजीपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों के आह्वान पर मंगलवार को देश व्यापी एक दिवसीय हड़ताल के कारण जिले में विभिन्न बैंकों की 190 शाखाओं में ताले लटके रहे. इस दौरान राष्ट्रीय कृत बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक की शाखाओं के साथ-साथ निजी बैंकों में भी काम काज ठप रहा. 2000 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे. जानकारी के अनुसार करीब 100 एटीएम मशीनें भी ठप रही. समाशोधन गृह (क्लीयरिंग हाउस) ठप रहने के कारण करीब 100 करोड़ से अधिक के सरकारी एवं गैर-सरकारी चेकों का भुगतान रुका रहा. दस लाख से अधिक जमा खाताओं के परिचालन पर भी हड़ताल का असर पड़ा. करीब एक लाख ग्राहकों का कामकाज हड़ताल के कारण प्रभावित हुआ.
अधिकारियों एवं कर्मियों ने किया प्रदर्शन
एक दिवसीय देश व्यापी हड़ताल के तहत मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर संबंधित बैंकों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्र हुए. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की. इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी. अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नेतृत्व यूएफबीयू के जिला संयोजक सह वीपीवीइए के जिला महासचिव विश्वनाथ सिंह ने किया. यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र के नेतृत्व में संजीव कुमार, प्रेम प्रकाश, हिमांशु, शैलेश, कन्हैया, राजीव कुमार मिश्र, अनुज कुमार, सतीश कुमार सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की. जिले के ट्रेड यूनियन नेता अमृत गिरि ने भी सभा को संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन