जलजमाव से आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 23 Aug 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

नप उपसभापति के आश्वासन के बाद हटा जाम हाजीपुर : जलनिकासी की मांग को लेकर मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर -लालगंज मुख्य मार्ग पर बागमली के पास आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर वाहनों की आवाजाही को ठप कर दिया. सड़क पर उतरे लोगों ने गुस्से का इजहार करते हुए आगजनी की […]

विज्ञापन

नप उपसभापति के आश्वासन के बाद हटा जाम

हाजीपुर : जलनिकासी की मांग को लेकर मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर -लालगंज मुख्य मार्ग पर बागमली के पास आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर वाहनों की आवाजाही को ठप कर दिया. सड़क पर उतरे लोगों ने गुस्से का इजहार करते हुए आगजनी की और नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जाम के कारण करीब तीन घंटों तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही. जानकारी के अनुसार बागमली मोहल्ला के लोग एक माह से जलजमाव से परेशान हैं. इस मोहल्ला में करीब एक दर्जन परिवार रहते हैं. बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है. मवेशी पालक किसानों को भी जलजमाव के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण दर्जनों लोग खेत के मुंडेर से आना-जाना कर रहे है.
खासकर महिला, वृद्ध और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. मोहल्ला वासियों का कहना है कि एक सप्ताह से हो रही झमाझम बारिश के कारण मोहल्ले में जलजमाव विकट समस्या बन गयी है. बागमुसा के रेलवे गुमटी के पास जलनिकासी के लिए बनी पुलिया जाम है. इसके कारण जलनिकासी नहीं हो रही है. स्थानीय वार्ड पार्षद को समस्या की जानकारी दी गयी, लेकिन इसका निदान करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी. जब वार्ड पार्षद और संबंधित पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दिये, तब मोहल्ले के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गये.इधर, सड़क जाम कि सूचना मिलते ही नगर पर्षद के उपसभापति रमा निषाद, नगर थाना के अवर निरीक्षक रामेश्वर उपाध्याय और उमा शंकर राय वहां पहुंचे. उपसभापति ने लोगों से बातचीत की और जलनिकासी की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया. बाद में उपसभापति और कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन ने बागमुसा मोहल्ला स्थित रेलवे क्रॉसिंग और नौरंगाबाद के पास जलनिकासी के लिए बने पुलिया का निरीक्षण किया. उपसभापति ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार को इसकी जानकारी दी. इसके बाद बागमुसा रेलवे पुलिया के पास नाला उड़ाही और सफाई कराने का निर्णय लिया गया. इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक कंचन कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद विजय कुमार, समाजसेवी सुभाष कुमार निराला, स्थानीय वार्ड पार्षद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
क्या कहते हैं नप उपसभापति
जलजमाव की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों से बातचीत की गयी. आक्रोशित लोगों को आश्वासन देकर जाम हटवा दिया गया. लोगों की शिकायत पर जलनिकासी के लिए रेलवे पदाधिकारी से बातचीत कर हल निकाल लिया गया है. जलनिकासी का काम शुरू हो गया है.
रमा निषाद, उपसभापति, नगर पर्षद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन