नहर में डूबने से पांचवीं के छात्र की मौत
Updated at : 22 Aug 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार की शाम से गायब था छात्र शिवम खेलने के दौरान नहर में गिर कर डूबने से मौत की आशंका मुखिया ने हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का दिया आश्वासन हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के गौसपुर इजरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक किशोर के नहर में डूबने से मौत हो […]
विज्ञापन
रविवार की शाम से गायब था छात्र शिवम
खेलने के दौरान नहर में गिर कर डूबने से मौत की आशंका
मुखिया ने हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का दिया आश्वासन
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के गौसपुर इजरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक किशोर के नहर में डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग नहर के पास जुट गए. मृतक शिवम कुमार(14) सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय पंचायत के मौजमपुर गांव निवासी आलोक नाथ पासवान का पुत्र था. शिवम की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार बीते रविवार को शिवम गौसपुर इजरा चंवर में खेलने के लिए गया था. देर शाम तक वह घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन करने लगे.
इसी क्रम में सोमवार की सुबह चंवर में नहर से उसका शव पाया गया. परिजनों को आंशका है कि खेलने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. मृतक स्थानीय चौकीदार शंकर पासवान का पोता था. इधर घटना के बाद शव मिलने की जानकारी पर गौसपुर इजरा पंचायत के मुखिया विनय कुमार उर्फ लाला राय और गदाई सराय पंचायत के मुखिया अशोक पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे. मुखिया ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.
मुखिया ने घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. शव को देखने के लिए सदर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गयी.परिजनों ने बताया कि शिवम के पिता बनारस में मजदूरी करता है. एक बड़ी बहन और दो छोटा भाई है. शिवम मध्य विद्यालय गौसपुर इजरा में पांचवीं वर्ग का छात्र था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




