अपराध की योजना बना रहे पांच धराये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के पावर ग्रीड के समीप गुरुवार की देर रात अपराध की योजना बनाते पुलिस ने पांच अपराधियों को एक आर्म छह जिंदा कारतूस एवं लूटी गयी बाइक के साथ धर दबोचा. सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. पकड़े गये अपराधियों में 19 वर्षीय रिश्री कुमार, 18 वर्षीय छोटू कुमार, […]
विज्ञापन
हाजीपुर : हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के पावर ग्रीड के समीप गुरुवार की देर रात अपराध की योजना बनाते पुलिस ने पांच अपराधियों को एक आर्म छह जिंदा कारतूस एवं लूटी गयी बाइक के साथ धर दबोचा. सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. पकड़े गये अपराधियों में 19 वर्षीय रिश्री कुमार, 18 वर्षीय छोटू कुमार, 18 वर्षीय गौतम कुमार, 24 वर्षीय विशुन देव राय एवं 23वर्षीय रूपेश राय सभी सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव का रहने वाला बताया गया.
जानकारी के अनुसार सदर थानाध्यक्ष चित्तरंजन ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी की सदर थाना क्षेत्र के पावर ग्रीड स्थित नया पुल के समीप पांच से सात की संख्या में कुछ अपराधी जुटे हुऐ है, जो की किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे एक टीम गठित किया गया. टीम मे सदर थाना के अवर निरीक्षक शशी रंजन कुमार, राम बाबु राय, अरूण कुमार सहित पुलिस बल को शामिल किया गया. टीम जैसी ही पावर ग्रीड के समीप पहुंची पुलिस को देख कर हीरो-होंड़ा साइन बाइक पर सवार तीन अपराधी भागने लगे जिसे पुलिस ने धर दबोचा.
मौके से बरामद की गयी बाइक पर पंजाब नंबर अंकित था. जो लूट की ही बतायी गयी. लूटी गयी बतायी गयी . वही नया पुल के समीप छुपे उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने जब सभी की तलाशी ली तो छोटू कुमार के पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ. जिसमें छह जिंदा कारतूस की गोली थी. सभी से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










