समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की जरूरत देश के लिए में आवश्यक

Updated at : 20 Aug 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की जरूरत देश के लिए में आवश्यक

आरक्षण की तरह इसके लिए भी जन आंदोलन की आवश्यकता है हाजीपुर : दिग्घी स्थित डायट सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन जिला इकाई के तत्वावधान में समान विद्यालय शिक्षा प्रणाली देश के लिए विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. संगठन के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह की, संचालन भौतिकी विज्ञान […]

विज्ञापन

आरक्षण की तरह इसके लिए भी जन आंदोलन की आवश्यकता है

हाजीपुर : दिग्घी स्थित डायट सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन जिला इकाई के तत्वावधान में समान विद्यालय शिक्षा प्रणाली देश के लिए विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. संगठन के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह की, संचालन भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नवल किशोर
शर्मा ने की.
सेमीनार का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित के साथ शिक्षक अखोरी चन्द्र शेखर के सरस्वती वंदना से शुरू हुआ. सेमिनार को संबोधित करते हुए शिक्षक विनय मोहन सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारा मौलीक अधिकार है यह तभी सफल हो पायेगा, जब सभी के लिए इसकी व्यवस्था की जायेगी. शिक्षक प्रमोद राय ने कहा कि आरक्षण की तरह इसके लिए भी जन आंदोलन की आवश्यकता है.
राज्य प्रभा के संपादक विजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मदन मोहन झा जी शिक्षा सचिव काल में इसके लिए कमीशन गठित कर देश भर में लोक प्रियता हासिल की थी. परंतु श्री झा के बाद इसे ठंठे बस्ते में डाल दिया गया. पुन: इसे लागू करने के लिए शिक्षकों को जन आंदोलन करने की जरूरत है. तभी जाकर इसे अलम हो पायगा. इस मौके पर सेमीनार को रविन्द्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार गुप्ता, पंकज सिहं, डा. एमएन दास, अशोक कुमार सिंह, प्रशिक्षु शिक्षक ज्योति जागृति, मधु स्मीता, रीमझीम, ममता एवं मीनाक्षी खुशबु आदि शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन