सड़क हादसे में छह बच्चे हुए घायल, सड़क जाम

Updated at : 03 Aug 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में छह बच्चे हुए घायल, सड़क जाम

दुर्घटना .ट्रक ने स्कूल वैन में सामने से मारी ठोकर महुआ : महुआ-ताजपुर मार्ग के छतवारा चौक के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन में सामने से ठोकर मार दी. इस घटना में वैन पर सवार छह बच्चे घायल हो गये. सभी को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. […]

विज्ञापन

दुर्घटना .ट्रक ने स्कूल वैन में सामने से मारी ठोकर

महुआ : महुआ-ताजपुर मार्ग के छतवारा चौक के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन में सामने से ठोकर मार दी. इस घटना में वैन पर सवार छह बच्चे घायल हो गये. सभी को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार महुआ बाजार में संचालित गुरुकुल एकेडमी स्कूल का मैजिक वैन बुधवार की सुबह क्षेत्र से बच्चे को लेकर स्कूल जा रहा था. रास्ते में छतवारा चौक के समीप महुआ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया. चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर धुनाई कर दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को
दुर्घटनाग्रस्त वैन से बाहर निकाल कर इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. वहां सिंघाड़ा के विशाल और राजा की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. स्कूल वैन में ठोकर की खबर पर सैकड़ों लोग वहां जुट गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर यातायात बाधित कर हंगामा शुरू कर दिया. तीन घंटे लगे जाम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि वैन पर क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन