हाजीपुर -लालगंज मार्ग को किया जाम

Updated at : 02 Aug 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर -लालगंज मार्ग को किया जाम

विरोध. बिजली संकट से परेशान लोगों का हंगामा लालगंज : लालगंज नगर क्षेत्र में बिजली की अनियमितता को लेकर हिंदू पुत्र संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने लालगंज हाजीपुर मुख्य मार्ग को बिजली सब स्टेशन रेपुरा लालगंज के सामने जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग […]

विज्ञापन

विरोध. बिजली संकट से परेशान लोगों का हंगामा

लालगंज : लालगंज नगर क्षेत्र में बिजली की अनियमितता को लेकर हिंदू पुत्र संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने लालगंज हाजीपुर मुख्य मार्ग को बिजली सब स्टेशन रेपुरा लालगंज के सामने जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. इस दौरान बंद का नेतृत्व कर रहे हिंदू पुत्र संगठन के लालगंज प्रखंड महामंत्री मुकुल पांडेय ने कहा कि नगर क्षेत्र में मुश्किल से छह से सात घंटे ही बिजली दी जाती है. जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वही शाम में बच्चों के पढ़ने का समय होता है. तब बिजली नहीं रहती. जिससे बच्चों के पठन पाठन में काफी परेशानी होती है.
जिसकी शिकायत करने तथा शाम में नियमित बिजली की मांग करने गये संगठन के सदस्यों से विभाग एसडीओ मनोरंजन कुमार ने दुर्व्यवहार किया तथा अपने कार्यालय कक्ष से बाहर करवा दिया. जो एसडीओ के मनमानी को दरसाता है. इस दरम्यान लोगों ने एसडीओ मनोरंजन वापस जाओ, वापस जाओ. का नारा लगाया.
वरीय अधिकारियों को जाम स्थल पर बुलाने की मांग की : सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने बंद समर्थकों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया. जिसकी किसी ने नहीं सुनी, तथा वरीय अधिकारियों के जाम स्थल पर बुलाने की मांग करते रहे. तब मौके पर उपस्थित पुलिस अफसर ने लालगंज थानाध्यक्ष को वस्तुस्थिति की सूचना दिया. जिसके बाद सदल बल पहुंचे लालगंज थाना के प्रभारी थानाअध्यक्ष- एस एन राम, नगर अध्यक्ष नवीन कुमार एवं नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर ने लोगों को समझा कर शांत कराया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने बंद समर्थकों से एसडीओ मनोरंजन कुमार से टेलीफोन पर बात कराया. जिन्हें एसडीओ ने दो दिनों में बिजली की उपलब्धता में रात्री में सुधार करने, तथा ग्रिड के मुख्य लाइन में मेंटेंनेंस का काम पूरा हो जाने के बाद नियमित बिजली आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया. जिसके बाद लोगों ने तीन घंटे तक रहे जाम को समाप्त कर दिया, और यातायात सामान्य हो सकी. इस दौरान जाम समर्थकों में धीरज सिंह,राजा सिंह, ऋषभ कुमार,अंकित कुमार, मनीष झा, माहि शुक्ला, ठाकुर रितेश कुमार, उज्जवल कुमार, ऋषिकांत कुमार आदि दर्जनों संघ सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन