30 बोतल शराब के साथ महिला िगरफ्तार

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान एक महिला को 30 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके बाद उसे जीआरपी थाना लाया गया. पकड़ी गयी महिला लुखीया देवी दरभंगा जिला के लैहरियासराय के स्व. रामाशीष महातो की पत्नी है. जानकारी के अनुसार जीआरपी थानाध्यक्ष इमारन […]
हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान एक महिला को 30 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके बाद उसे जीआरपी थाना लाया गया. पकड़ी गयी महिला लुखीया देवी दरभंगा जिला के लैहरियासराय के स्व. रामाशीष महातो की पत्नी है. जानकारी के अनुसार जीआरपी थानाध्यक्ष इमारन आलम के नेतृत्व में स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को अहले सुबह गाड़ी संख्या 02522 रात्री सागर एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म नंबर चार पर उतर कर बाहर जाने के क्रम में जीआरपी के अवर निरीक्षक संजय कुमार ने प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान बाहर जा रही महिला को रोक कर जब उसके पास से एक झोला की तलाशी ली तो तो झोल में 30 बोतल विदेशी शराब बरामद किया.
जिसे गिरफ्तार कर जीआरपी थाना लाया गया. महिला के झोला से 30 बोतल 180 एमएल के मैक्ड्रोवेल विदेशी शराब बरामद किया. जिस पर शैल फॉर यूपी लिखा था. पूछताछ के दौरान महिला ने बताया की वह यह शराब गोरखपुर से खरीद कर दरभंगा जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




