मुंशी प्रेमचंद िवश्व के अग्रणी कथाकार

हाजीपुर : सोनपुर मंडल सभागार में आज कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती सादगी और उल्लास के साथ मनाई गई । सबसे पहले मंडल रेल प्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने प्रेमचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा […]
हाजीपुर : सोनपुर मंडल सभागार में आज कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती सादगी और उल्लास के साथ मनाई गई । सबसे पहले मंडल रेल प्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने प्रेमचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेमचंद विश्व के अग्रणी कथाकारों में से एक हैं । उनकी कहानियों और उपन्यासों में आम आदमी को मजबूत बना कर प्रस्तुत किया गया है ।
साहित्य की प्रायः हर विधा में उन्होंने सार्थक रचनात्मक योगदान दिया है. मुंशी प्रेमचंद्र संपूर्ण साहित्य मनुष्यता के विकास और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए रचनात्मक पहल करने वाला साहित्य है । यही कारण है कि प्रेमचंद साहित्य की प्रासंगिकता अभी भी बनी हुई है और पाठक उनके द्वारा लिखे गए साहित्य को पसंद कर रहे हैं । सोनपुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक-सह-अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी आरपी मिश्रा ने कहा कि प्रेमचंद ने अपने साहित्य में भारतीय सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक जीवन के सभी आयामों को प्रस्तुत किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




