आवास सहायक सहित अन्य के खिलाफ शिकायत

Updated at : 01 Aug 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
आवास सहायक सहित अन्य के खिलाफ शिकायत

चेहराकलां : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने बकसामा पंचायत के आवास सहायक सहित संबंधित अन्य लोगों द्वारा अवैध वसूली किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों से की है. शिकायत पत्र में लाभार्थियों से 10 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की उल्लेख की गयी है. आवेदन की प्रतिलिपि तिरहुत प्रमंडल आयुक्त, […]

विज्ञापन

चेहराकलां : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने बकसामा पंचायत के आवास सहायक सहित संबंधित अन्य लोगों द्वारा अवैध वसूली किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों से की है. शिकायत पत्र में लाभार्थियों से 10 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की उल्लेख की गयी है. आवेदन की प्रतिलिपि तिरहुत प्रमंडल आयुक्त, ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को भेजी गयी है.

शिकायत करने वालों में रामप्रवेश पासवान, लालबाबु राय, मो असलम, धर्मेंद्र शर्मा, रंजीत शर्मा, मुकेश कुमार सहनी, मनोज कुमार, पप्पू कुमार सहनी सहित सहित अन्य लोग शामिल हैं.वहीं इस मामले में मुखिया मो.हासिम ने बताया कि इस प्रकार की कोई शिकायत हमें नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर पर रिश्वतखोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन