स्कूल के कमरे पर गिरा पिलर, सात बच्चे जख्मी

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर मधुबन मोहल्ला स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब स्कूल के सटे एक नवनिर्मित भवन का पिलर अचानक स्कूल के कमरे पर आ गिरा. स्कूल के जिस कमरे पर पिलर गिरा, उसमें एलकेजी और यूकेजी के लगभग दो दर्जन बच्चे पढ़ रहे […]
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर मधुबन मोहल्ला स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब स्कूल के सटे एक नवनिर्मित भवन का पिलर अचानक स्कूल के कमरे पर आ गिरा. स्कूल के जिस कमरे पर पिलर गिरा, उसमें एलकेजी और यूकेजी के लगभग दो दर्जन बच्चे पढ़ रहे थे. इससे सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भरती कराया. सात वर्षीय सुमित कुमार की हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार मीनापुर मधुबन मोहल्ले में एक निजी स्कूल के पीछे एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. मकान के दूसरे तल्ले का पिलर शनिवार को अचानक स्कूल की करकटनुमा छत पर गिर गया. इससे करकट की छत टूट कर पढ़ रहे बच्चों पर आ गिरी. इससे स्कूल परिसर में भगदड़ मच गयी. घटना के बाद आसपास के लोग भी वहां जुट गये. स्कूल के शिक्षक व अन्य कर्मचारी भाग कर वहां पहुंचे और सभी बच्चों को बाहर निकाला. इसके बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




