Patna : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया इफ्तार, दावत में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शरीक
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 25 Mar 2025 8:51 PM
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Patna : केंद्रीय एमएसएमइ मंत्री जीतनराम मांझी ने मंगलवार को अपने पटना आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया.
Patna : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की ओर से पटना स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शरीक हुए. इस दौरान पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय एमएसएमइ मंत्री जीतनराम मांझी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया.
इफ्तार के बाद अदा की गयी रोजे की नमाज
इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गयी. मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष सुमन ने अतिथियों की आगवानी की. मौके पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पटना की महापौर सीता साहू, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित व अन्य गणमान्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










