बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Feb 2025 9:00 AM
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
Train Accident: बिहार के मुंगेर में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें तीन लोगों की गया-हावड़ा एक्स्प्रेस से कटकर मौत हो गई है.
Train Accident: बिहार के मुंगेर में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना जमालपुर-सुल्तानगंज रेल मार्ग पर ऋषिकुंड हाल्ट के पास हुई. जहां गया-हावड़ा ट्रेन से कटकर दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई. मृतक रत्नपुर गांव के निवासी थे और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में हड़कंप मच गया है. रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस शव को अपने कब्जे में ले रही है.
Also Read: सीएम नीतीश आज लखीसराय को देंगे लगभग 500 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
रेलवे पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के बाद घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया है. लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई है. रेलवे सुरक्षा बल तथा रेल पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बरियारपुर की ओर से हावड़ा गया एक्सप्रेस तेज गति में जमालपुर जा रही थी. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते हुए दो महिला एवं एक पुरुष ट्रेन की चपेट में आकर कट गए और घटनास्थल पर ही सभी की मौत हो गई.
मृतकों की हुई पहचान
- राम रुचि देवी ( 65 वर्ष)
- अमित कुमार (41 वर्ष)
- उषा देवी( 60 वर्ष)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










