सीएम नीतीश आज लखीसराय को देंगे लगभग 500 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Feb 2025 8:33 AM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार (file)

Pragati Yatra: आज गुरुवार छह फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर लखीसराय आएंगे. इस दौरान लगभग 500 करोड़ से 183 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया करेंगे.

विज्ञापन

Pragati Yatra: आज गुरुवार छह फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर लखीसराय आएंगे. इस दौरान लगभग 500 करोड़ से 183 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर बालगुदर स्थित मनकठ्ठा रोड खेल मैदान में उतरेगा, जहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक धाम मोड़ स्थित संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे और बालगुदर पंचायत के समीप लगे विभिन्न विभागों के 12 स्टॉल का अवलोकन करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदियों से भी करेंगे बात

उसके बाद पंचायत भवन के सटे ही बास्केट बॉल, बैडमिंटन व वॉलीबॉल खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे. जबकि जल-जीवन-हरियाली के अंतर्गत बने डोभा (झील) का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री जीविका से भी बात करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक धाम मंदिर के पास बने शिव गंगा का जायजा लेंगे. वहीं शिवगंगा से मुख्यमंत्री बाइपास पुल होते पचना रोड होकर शहीद द्वार के समीप रेलवे के नीचे पहुंचेंगे जहां बिहार राज्य पुल निर्माण विभाग द्वारा बनाये गये पैगोडा में बैठ सकते हैं.

Also Read: पप्पू यादव से मिलते ही फफक कर रोने लगे शकील अहमद खान, बेटे की मौत पर सांसद भी हुए भावुक

किऊल नदी के ऊपर बनने वाले पुल का भी करेंगे शिलान्यास

उसके बाद वहां से किऊल नदी किनारे आकर किऊल नदी के ऊपर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे. बता दें कि इस पुल की लंबाई 390 और चौड़ाई 12 मीटर होगी. जिसके बन जाने से किऊल जाने-आने में लोगों को काफी साहुलियत मिलेगी तथा विद्यापीठ एनएच 80 पुल पर का दवाब भी कम होगा. वहीं पुल शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नया बाजार दालपट्टी होते अतिथिशाला गृह पहुंचेंगे. जहां कुछ देर विश्राम व चाय-पान के बाद समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष के लिए रवाना होंगे. जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक के बाद मंत्रणा कक्ष गांधी मैदान से हेलिकॉप्टर से सीधे पटना के लिए रवाना हो जायेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन