गोपालगंज एसपी का एक्शन, बरौली थानाध्यक्ष अल्का सिन्हा लाइन हाजिर, जानिए वजह

Author Manish Raj|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी

Gopalganj Mafia Crackdown : गोपालगंज में माफियाओं के खिलाफ संपत्ति अधिग्रहण कार्रवाई में लापरवाही के चलते बरौली थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने सख्त संदेश दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

Gopalganj Mafia Crackdown : गोपालगंज में माफियाओं के खिलाफ चल रही संपत्ति अधिग्रहण कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाया है. बरौली थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

माफियाओं पर कार्रवाई में लापरवाही

जानकारी अनुसार, गोपालगंज में माफियाओं के विरुद्ध चल रही संपत्ति अधिग्रहण कार्रवाई की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. बरौली थानाध्यक्ष अल्का सिन्हा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस संबंध में एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आधिकारिक जानकारी दी है.

समीक्षा में सामने आई सुस्ती, एसपी ने दिया कड़ा संदेश

पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में यह पाया गया कि संपत्ति अधिग्रहण से जुड़े मामलों में अपेक्षित गति और गंभीरता नहीं बरती जा रही थी. कई मामलों में कार्रवाई की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

बरौली थाना को मिला नया थानाध्यक्ष

प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मनीष कुमार को बरौली थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्हें लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है. अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी लापरवाही मिलने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read :


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन