Bihar News: सनकी युवक ने बच्चे का गला रेता, पिता ने रोका तो कुल्हाड़ी से काटा

Published at :15 Nov 2021 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सनकी युवक ने बच्चे का गला रेता, पिता ने रोका तो कुल्हाड़ी से काटा

Bihar News पुलिस व ग्रामीण ने हमलावर युवक को चारों ओर से घेर कर गांव के बाहर दबोच लिया. हमलावर युवक ने पुलिस पर भी कुल्हाड़ी मारने का प्रयास किया.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर जिले के पुरानी मोतीचक गांव में रविवार दोपहर युवक दीपक मंडल ने कुल्हाड़ी, चाकू व दबिया से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी और कई लोगों को जख्मी कर दिया. युवक ने पिता सियाराम मंडल व गांव के रूदल मंडल के 10 वर्षीय पुत्र रवि कुमार का धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपित युवक ने महेशी चौक पर तिलकपुर निवासी रामदेव यादव, महेशी निवासी महिमा खातून व एक अन्य युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया.

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हमलावर युवक को जब ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने कई ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. थाना इंस्पेक्टर लाल बहादुर दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस व ग्रामीण ने हमलावर युवक को चारों ओर से घेर कर गांव के बाहर दबोच लिया. हमलावर युवक ने पुलिस पर भी कुल्हाड़ी मारने का प्रयास किया.

महेशी चौक पर हमलावर युवक ने जम कर हंगामा करने लगा. यह देख कर दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी. ग्रामीण ने बताया कि हमलावर युवक दीपक मंडल रविवार की दोपहर घर से कुल्हाड़ी, चाकू व दबिया लेकर सत्संग मंदिर की ओर जा रहा था. मोतीचक निवासी रूदल मंडल का 10 वर्षीय पुत्र रवि कुमार घर के बाहर खेल रहा था. हमलावर युवक दीपक रवि कुमार को पकड़ कर उसे बहनोई के घर के अंदर ले गया. जहां रवि कुमार की हत्या चाकू से गला रेत कर कर दी. बच्चे की हत्या करते दीपक के पिता ने देख लिया और इसका विरोध किया. इसके बाद हमलावर युवक ने कुल्हाड़ी लेकर अपने पिता पर हमला कर दिया औ उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार

थाने के इंस्पेक्टर लाल बहादूर ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपित युवक को दबोच लिया. इसके बाद ग्रामीणों नें आरोपित युवक पर हमला करने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने आरोपित युवक को अपने कब्जे में लिया तो ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उसे छोड़ने की बात करने लगा. आक्रोशित ग्रामीणों ने इसी दौरान पुलिस जीप पर भी हमला कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. आरोपित युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुलिस तत्परता से आरोपित युवक को गांव से निकाल कर अस्पताल लाया.

Also Read: Bihar Crime News: मसौढ़ी में चोरी के आरोप में दो किशोरों को बिजली के पोल में बांध की पिटाई

पुलिस जीप पर हमला के बाद बाल-बाल कई पुलिस अधिकारी व जवान बच गये. पुलिस ने किसी तरह आरोपित युवक को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल इलाज के लिए लाया. घटना की जानकारी मिलते ही सुलतानगंज, अकबरनगर, बाथ, शाहकुंड, सजौर सहित कई थाना पुलिस टीम व दंगा निरोधक वाहन के साथ बीडीओ मनोज कुमार मूर्मू, सीओ एसएस राय घटनास्थल पर पहुंचे.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन