ePaper

नौकरी के मुद्दे पर खूब गरजे तेजस्वी यादव, बोले- चट से भरिये फॉर्म, फट से दीजिये एग्जाम और झट से कीजिये जॉइन

Updated at : 02 Nov 2023 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी के मुद्दे पर खूब गरजे तेजस्वी यादव, बोले- चट से भरिये फॉर्म, फट से दीजिये एग्जाम और झट से कीजिये जॉइन

रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिलसिला रुकने वाला नही है. आगे भी नौकरियां बिहार की जनता को मिलती रहेगी. केवल शिक्षा विभाग ही नहीं और भी विभागों में नौकरियां आ रही हैं.

विज्ञापन

पटना. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र वितरण के अवसर पर काफी जोश में दिखे. रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब रोजगार देनेवाली सरकार है. उन्होंने कहा कि 1 लाख 20 हजार 336 नये टीचरों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा गया है और लगभग इतनी ही रिक्तियों के लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. कहा यह सिलसिला रुकने वाला नही है. आगे भी नौकरियां बिहार की जनता को मिलती रहेगी. केवल शिक्षा विभाग ही नहीं और भी विभागों में नौकरियां आ रही हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि देर मत कीजिए चट से फॉर्म भरिये, फट से एग्जाम दीजिये और झट से जॉइन कीजिये. इतना ही नहीं नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनकी शादी नहीं हुई है, वो चट मंगनी पट बियाह कर लीजिए.

नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद

तेजस्वी ने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन को नोट कर लीजिए देश के इतिहास में पहली बार एक राज्य के एक विभाग में एक साथ इतनी बहाली हुई है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. जो उत्साह और खुशी यहां आए शिक्षकों के चेहरे पर दिख रहा है, इस खुशी की मैं भी बहुत दिनों से प्रतीक्षा कर रहा था. तेजस्वी ने नीतीश कुमार और बीपीएससी को धन्यवाद दिया. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान सामने बैठे सभी शिक्षकों को खड़े करवाकर तालियां बजवाई. बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग कलम बांटते हैं और भाजपा वाले तलवार बांटते हैं. इस दौरान पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हमलोग नौकरी बांट रहे हैं और दूसरे जगह बुलडोजर मिल रहा है.

Also Read: दूसरे राज्य के लोगों को बाहरी कहने पर नीतीश कुमार को आपत्ति, बोले- खुशी की बात है कि बिहार दे रहा सबको नौकरी

केंद्र मदद करती तो बिहार टॉप 5 राज्यों में होता

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन को नोट कर लीजिए जो लोग बेरोजगार हैं, वो निराश ना होईए नीतीश कुमार के नेतृत्व में आपलोगों को भी नौकरी मिलेगी. तमाम नवनियुक्त शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि सभी खड़े होकर ताली बजाते दिख रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि चट से फॉर्म भरिये, फट से एग्जाम दीजिये और झट से जॉइन कीजिये…और जिनकी शादी नहीं हुई है वो चट मंगनी पट बियाह कर लीजिए. केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि थोड़ा सा मदद केंद्र से मिल जाती और बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा दे दिया जाता, तो हमलोग देश में टॉप 5 में होते.

35 शिक्षकों को दिया अपने हाथों से नियुक्ति पत्र

इससे पूर्व बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित 25 हजार शिक्षकों को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नियुक्ति पत्र सौंपा. वहीं अन्य चयनित शिक्षकों को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र दिया गया. पटना के गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य के 27 जिलों से 25 हजार शिक्षक 602 शामिल हुए. मुख्य्मंत्री नीतिश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 35 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया. मंच पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव, शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर, संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन