ePaper

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का शनिवार को शुभारंभ करेंगे तेजस्वी यादव, देखें इस बार क्या है विशेष तैयारी

Updated at : 24 Nov 2023 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का शनिवार को शुभारंभ करेंगे तेजस्वी यादव, देखें इस बार क्या है विशेष तैयारी

विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला का शनिवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुभारंभ करेंगे. पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दस स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है.

विज्ञापन
undefined

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 25 नवंबर से 26 दिसंबर के मध्य एक माह तक संचालित होगा. शनिवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एतिहासिक सोनपुर मेला का शुभारंभ करेंगे. इस मौके पर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह करेंगे. कार्यक्रम में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम सहित माननीय सांसद और विधायकगण व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे.

undefined

विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला का शनिवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुभारंभ करेंगे. पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दस स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है.

undefined

पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है. बॉलीवुड गायिका ससुराल गेंदा फूल फेम श्रद्धा पंडित की टीम पहले दिन प्रस्तुत करेगी. मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का निर्माण कराया गया है, पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

undefined

उद्घाटन के दिन बॉलीवुड गायिका ससुराल गेंदा फूल फेम श्रद्धा पंडित की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी. इसके साथ ही संपूर्ण मेला अवधि में सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि सोनपुर मेला को भव्य बनाने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी तैयारियां की गयी है. मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है. मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का भी निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

undefined

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दस स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है. स्वीस कॉटेज की दर न्यूनतम रखी गयी है, ताकि अधिक-से-अधिक पर्यटक इसमें ठहर कर मेले का आनंद उठा सकें. पूरे एक माह तक कॉटेज का चार्ज 2500 रुपये ही रखा गया है, वहीं सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गयी है. सभी कॉटेज डबल बेड का है और अटैच बाथरूम होगा. इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं होंगी.

undefined

पर्यटकों के लिए कपल टूर पैकेज (एक रात व दो दिन) तैयार किया गया है. इसके लिए 6000 रुपये (दो व्यक्ति) देने होंगे, इसके तहत इटियोस एसी वाहन मुहैया कराया जायेगा. इसके अलावा टूरिस्ट गाइड, ठहरने, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी के साथ पर्यटक ग्राम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी. इस पैकेज में आर ब्लॉक स्थित होटल कौटिल्य विहार से दोपहर 12 बजे वाहन सोनपुर के लिए प्रस्थान करेगा. पहले दिन हरिहर नाथ मंदिर में दर्शन व पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा, वहीं अगले दिन मेला भ्रमण करते हुए दोपहर बाद 3.30 बजे तक पटना वापस लौटेगी.

undefined

एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज आम पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह पैकेज दोपहर 12 बजे से संध्या सात बजे तक का होगा. इसके लिए एसी बस, विंगर, डेकर बस के लिए प्रति पर्यटक 900 रुपये, ट्रेवलर एसी से प्रति पर्यटक 950 रुपये, इनोवा (1100 रुपये प्रति व्यक्ति) और इटियोस (1300 रुपये प्रति व्यक्ति) का पेमेंट करना होगा. इस पैकेज दूर के तहत पर्यटकों को वाहन, टूरिस्ट गाइड, स्नैक्स और पानी दिया जायेगा. इस पैकेज में पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला व हरिहर नाथ मंदिर दर्शन की सुविधा प्रशिक्षित गाइड के साथ मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए पर्यटक www.bstdc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन