ePaper

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज 34वां जन्मदिन, तस्वीरों में देखिए कैसे मनाया बर्थडे

Updated at : 09 Nov 2023 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज 34वां जन्मदिन, तस्वीरों में देखिए कैसे मनाया बर्थडे

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज 34वां जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने केक काटकर अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है. वहीं, पार्टी के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित है.

विज्ञापन
undefined

उपमुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है. इस समय लालू यादव, राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, भाई तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी भी मौजूद थी. डिप्टी सीएम ने तीन केक को काटकर अपना बर्थडे मनाया है.

undefined

तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुत सुदंर तस्वीर सामने आई है. इसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, पार्टी के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं.

undefined

उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उनके बड़े भाई ने उन्हें केक खिलाया. इस समय पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था. बताया जाता है कि तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों को भोजन कराएंगे.

undefined

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन कराने की योजना बनाई है. सभी कार्यकर्ता अपने नेता का जन्मदिन धूम- धाम से मना रहे हैं. इसलिए कई प्रकार की तैयारियां की जा रही है. पार्टी के कार्यकर्ता समेत कई लोग उपमुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

undefined

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन को धुमधाम से मनाया गया है. आरजेडी विधायक डॉ मुकेश रौशन ने पटना में रक्तदान शिविर लगाया. इस दौरान सभी ने केक काटा और डिप्टी सीएम के जन्मदिन को मनाया.

undefined

इस उत्सव में विधायक विजय सम्राट भी शामिल हुए. तेजस्वी यादव को दोनों ने ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. साथ ही स्वयं रक्तदान भी किया. उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया.

undefined

इस दौरान महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा कि तेजस्वी यादव के जन्मदिन को हमलोग नौकरी दिवस के तरह मना रहे हैं और सैकड़ो की संख्या में रक्तदान किया जा रहा है. इसके अलावा गरीबो में भोजन वितरण किया जा रहा है.

undefined

उपमुख्यमंत्री ने तीन केक को काटकर अपना जन्मदिन मनाया है. पार्टी के कार्यकर्ता भी शानदार तरीके से अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं. कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन