पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर झांकियों का प्रदर्शन, कृषि विभाग को मिला पहला पुरस्कार

Published at :15 Aug 2022 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर झांकियों का प्रदर्शन, कृषि विभाग को मिला पहला पुरस्कार

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण से पहले परेड का निरीक्षण किया. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. ध्वजारोहण के बाद नौ विभागों की झांकियां निकाली गईं.

विज्ञापन

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस समारोह का उत्साव लोगों के कण-कण में भरा है. बिहार का मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया था. सीएम नीतीश कुमार ने सुबह नौ बजे गांधी मैदान पहुंचकर ध्वजारोहण किया. सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. सीएम नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण से पहले परेड का निरीक्षण किया. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

कृषि विभाग को मिला पहला पुरस्कार

ध्वजारोहण के बाद नौ विभागों की झांकियां निकाली गईं. सुरक्षा को देखते हुए 51 स्‍थानों पर 85 मजिस्‍ट्रेट व पु‍लिस की तैनाती की गई. पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर झांकियों का प्रदर्शन बेहद खूबसूरत रहा. झांकियों का अच्छा प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान कृषि विभाग को पहला पुरस्कार दिया गया. वहीं दूसरा पुरस्कार बिहार अग्निशमन सेवा को मिला. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को तीसरा पुरस्कार दिया गया.

राज्यपाल फागू चौहान ने सभी प्रदेशवासियों को दी बधाई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सभी वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया है. इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सद्भावना और सामाजिक समरसता की भावना राष्ट्र के विकास के लिए दृढ़संकल्पित होना चाहिए.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. वहीं, आजादी के लिए मर मिटने वाले वीर सपूतों को नमन किया. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधायक तेजप्रताप यादव व सांसद मीसा भारती ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. इधर, तेजप्रताप यादव ने बिहार वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा है कि 10 लाख नौकरियों के अलावा 10 लाख अतिरिक्त नौकरीयां नई सरकार देने की घोषणा की है. यही स्वतंत्रता दिवस की खूबसूरती है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चार चांद लगा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन