22 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पिता ने गांव के ही एक दुकानदार सहित पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 07 Jun 2026 5:51 PM
सतीश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है
कटैया-निर्मली
पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत वार्ड संख्या एक स्थित लालपट्टी में शनिवार देर शाम 22 वर्षीय युवक सतीश पंडित की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई में देरी और साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया है. साथ ही रविवार को पंचायत बैठाकर पांच लाख रुपये में मौत का ‘सौदा’ तय करने की बात भी सामने आ रही है. जहां मामला रफा दफा नहीं हो सका.शरीर पर जगह-जगह मिले चोट के निशान
मृतक लालपट्टी वार्ड नंबर एक निवासी लालो पंडित का छोटा पुत्र था. परिजनों का कहना है कि शनिवार देर शाम लालपट्टी चौक स्थित दुकानदार राजन कुमार व चार-पांच अन्य लोगों ने सतीश के साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह जख्मी कर सिटी रिक्शा पर लेटा दिया. इसके कुछ ही देर बाद सतीश ने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता लालो पंडित ने रोते हुए कहा, मेरा बेटा पूरी तरह स्वस्थ था. दुकानदार और उसके साथियों ने पीट-पीट कर उसे मार डाला. शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं. घटना की सूचना मिलने पर पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और प्रारंभिक छानबीन की. लेकिन परिजनों का आरोप है कि घंटों बीतने के बाद भी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा. नहीं मिला लिखित आवेदन: थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा, घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं. पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. खा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे. परिवार में कोहराम, निष्पक्ष जांच की मांगसतीश अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था. सतीश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मौत के कारणों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










