चार सूत्री मांगों को लेकर युवा कांग्रेस का एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

समय नहीं दिया गया तो वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण विरोध करने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन

सुपौल युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में सोमवार को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया. डिग्री कॉलेज चौक पर आयोजित धरना को संबोधित करने के बाद प्रभारी डीएम को राज्यपाल के नामित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. उन्होंने बताया कि 02 फरवरी को मुख्यमंत्री से इन समस्याओं को लेकर मिलने का समय मांगा गया है. यदि समय नहीं दिया गया तो वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण विरोध करने को मजबूर होंगे. ज्ञापन में सभी भूमिहीन परिवारों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 03 से 05 डिसमिल जमीन का पर्चा देने, बिहार में वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की राशि अन्य राज्यों की तरह बढ़ाकर 3000 से 4000 रुपये करने, सभी महादलित बस्तियों के पास श्मशान घाट का निर्माण कराने तथा सदर प्रखंड अंतर्गत मोहनिया चौक से बेला गांव होकर सुपौल जाने वाली जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई है. प्रदर्शन में युवा एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन