ePaper

अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated at : 17 Mar 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

छात्र और युवा वर्ग भी कई आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया में देरी के कारण परेशान हैं.

विज्ञापन

सुपौल युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने जिला पदाधिकारी के माध्यम से बिहार के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. श्री झा ने मांग किया कि अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए. ताकि कार्यालय में फिर से सामान्य कामकाज शुरू हो सके. उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति में अंचल कार्यालय में जमीन से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया कि छात्र और युवा वर्ग भी कई आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया में देरी के कारण परेशान हैं. उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि राजस्व कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान निकाला जाए और उन्हें वापस कार्य पर लौटने का आदेश दिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस विषय पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो युवा कांग्रेस आगे और उग्र आंदोलन करेगी. कहा कि आमलोगों और युवाओं की सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. विरोध प्रदर्शन में मनोज कुमार, मो मुस्ताक, रोशन कुमार, पंकज कुमार, चंचल राम, राजू पासवान, छेदी जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन