घरेलू विवाद के बाद महिला ने नहर में लगाई छलांग, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. जदिया थाना क्षेत्र के सुपौल-अररिया सीमा पर स्थित जेबीसी नहर में बुधवार दोपहर एक महिला ने छलांग लगा दी. हालांकि मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के पांडेयपट्टी वार्ड 8 निवासी देवेंद्र पासवान की पत्नी सुनीता कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सुनीता को बुधवार सुबह किसी बात को लेकर अपने पुत्र कृष्ण कुमार से घरेलू विवाद हुआ था. इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई. कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि वह नहर में डूब गई है और अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टर के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन