ePaper

सुपौल लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार - डीएम

Updated at : 07 Nov 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
सुपौल लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार - डीएम

विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन

– डीएम ने मतदाता जागरूकता मोबाइल वेन को किया रवाना – विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक -10 नवंबर को निर्मली विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर वापस लौटेगा मोबाइल वेन सुपौल. विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम सावन कुमार ने मतदाता जागरूकता मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह मोबाइल वेन जिला के पांच विधानसभा के लॉवीटीआर वाले क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर रुक कर मतदाताओं के बीच चुनाव संबंधित वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा. मोबाइल वेन शुक्रवार को सुपौल विधानसभा के लॉवीटीआर यथा अमहा, वीणा, घुरण, गोपालपुर सिरे, गोठ बरुआरी, कर्णपुर, तेलवा पंचायत का भ्रमण करते हुए नगर परिषद में स्टेशन चौक, लोहिया चौक, महावीर चौक, मल्लिक चौक, डिग्री कॉलेज चौक, हुसैन चौक, गौरबगढ़ चौक तक गतिशील रहा. शनिवार को त्रिवेणीगंज विधानसभा के कड़हरवा, कोरियापट्टी पश्चिम, सिमरिया पंचायत होकर नगर परिषद त्रिवेणीगंज चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय त्रिवेणीगंज एवं पिपरा विधानसभा के दुबियाही पंचायत होकर पिपरा चौक का भ्रमण करते हुए जिला मुख्यालय वापस लौटेगा. 9 नवंबर को छातापुर विधानसभा के सोहटा पंचायत, बसंतपुर प्रखंड के सातनपट्टी पंचायत, नगर परिषद वीरपुर, भीमनगर चौक प्रखंड मुख्यालय बसंतपुर में गतिशील रहेगा. 10 नवंबर को निर्मली विधानसभा के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत नौआबाखर, किशनपुर चौक होते हुए सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के बनैनिया, ढ़ोली पंचायत, राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर, विशनपुर दौलत पंचायत होकर सिमराही चौक होते हुए निर्मली प्रखंड के निर्मली बाजार, कुनौली बाजार, भुतहा चौक का भ्रमण करते हुए पुनः जिला मुख्यालय के लिए वापस आएगा. इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता सच्चिदानंद सुमन, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरूध प्रसाद यादव, वरीय उप समाहर्त्ता अंजू कुमारी, मुकेश कुमार, डीआरसीसी प्रबंधक शैलेश कुमार, जिला समन्वयक सोनम कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन