ePaper

मद्य निषेध पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Updated at : 22 Jul 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

मद्य निषेध पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन

राघोपुर मद्य निषेध थाना राघोपुर की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत कुपहा गांव में छापेमारी के क्रम में एक ग्रामीण के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने मद्य निषेध पुलिस को बंधक बना लिया. इसके बाद राघोपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर उक्त मद्य निषेध पुलिस पदाधिकारी को ग्रामीणों से मुक्त करवाया. घटना को लेकर जानकारी देते देवीपुर वार्ड नंबर तीन कुपहा निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह दूध का व्यवसाय करता है. सोमवार की सुबह वह गेंहू पिसाकर अपने घर वापस जा रहा था. इसी दौरान उसने देखा कि उसके पीछे एक स्कार्पियो में सवार कुछ पुलिस उसके घर के बगल से जा रहा था. वह घर पहुंचकर अपने पड़ोसी के घर जाकर दूध का हिसाब करने लगा. इसी क्रम में करीब आधा दर्जन राघोपुर मद्य निषेध थाना की पुलिस उसके पास जाकर उसे अचानक लाठी डंडा से मारने लगा. पीड़ित द्वारा मारने की वजह पूछने पर उक्त पुलिस कर्मी द्वारा कहा गया कि तुम शराब बेचता है. इस बीच उक्त पुलिस कर्मी ने बेहरहमी से मारते मारते उसके पैर, हाथ तथा पीठ में सूजन ला दिया. पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस कर्मी से पूछा कि कौन शराब बेचता है तो उक्त पुलिस कर्मी ने कहा कि तुम्हारा नाम शिव है तो उन्होंने उनसे कहा कि उनका नाम शिव नहीं पंकज है. बताया कि उसके बाद सभी पुलिस कर्मी उनलोगों के घर का भी तलाशी लिया. लेकिन कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ. इसी क्रम में पुलिस द्वारा बेहरहमी से की जा रही पिटाई की जानकारी के बाद आस पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचने लगे. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सभी पुलिस कर्मी को घेर लिया और वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना पर राघोपुर मद्य निषेध थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार और राघोपुर थाना की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले का जानकारी लिया. मद्य निषेध थानध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उनलोगों को सूचना मिली कि उनकी टीम शराब जांच में गई थी. इसी क्रम में टीम द्वारा पकड़ने के दौरान मारपीट किया गया. बताया कि आरोपी सिपाही से पूछताछ किया जा रहा है. सभी बिंदुओं से आरक्षी अधीक्षक को अवगत कराया जाएगा. बताया कि दोषी पाए जाने पर जांच टीम में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन