ट्रैक्टर की ठोकर से दो युवक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. जदिया थाना क्षेत्र के महोलिया गांव स्थित विश्वकर्मा चौक के समीप गुरुवार की संध्या विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लगे मेले से मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा ट्रैक्टर की ठाेकर से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार जदिया पंचायत के जदिया वार्ड 05 निवासी प्रकाश साह के 23 वर्षीय पुत्र बिट्टू उर्फ विक्की कुमार व दिलीप साह के 23 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार महोलिया में आयोजित विश्वकर्मा पूजा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में तमकुलहा चौक से समीप एक किसान अपने खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से सड़क पर ला रहा था. इसी दौरान बाइक ट्रैक्टर के अगले पहियों व लोहे के बंफर से टकरा गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी. डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया. जहां चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया कि दोनों की हालत गंभीर है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन