नाबालिग लड़की के साथ होटल में धराये दो युवक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 9:13 PM
विज्ञापन
पुलिस ने बस स्टैंड के निकट एक होटल से एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
वीरपुर.
पुलिस ने बस स्टैंड के निकट एक होटल से एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना के बाबत थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजे गये अभियुक्त की पत्नी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. दोनों युवकों पर कांड अनुरूप सुसंगत धाराओं के साथ थाना कांड संख्या 174/24 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. जानकारी अनुसार शुक्रवार की संध्या वीरपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी कर दो युवकों के साथ एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया था. जहां युवक की पहचान सुपौल वार्ड नंबर 17 निवासी 30 वर्षीय अश्वनी अभिलेख उर्फ तारा व दूसरा युवक वार्ड नंबर 02 बेंगा निवासी 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में की गयी है. दोनों युवकों में से एक अश्वनी अभिलेख उर्फ तारा शादीशुदा है. घटना के अभियुक्त अश्वनी अभिलेख की पत्नी अपने पति को छुड़ने के बजाए अपने पति को जेल भिजवाने की जुगत में जुट गयी. बताया जा रहा है कि नाबालिग को मुक्त कर दिया गया. अभियुक्त की पत्नी ने कहा कि अश्वनी अभिलेख से उसकी 2017 में लव मैरिज हुई थी. शुरुआत के कुछ दिनों में सब कुछ ठीक-ठाक रहा. लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया उसके पति अश्विनी अभिलेख की गलत आदतें सामने आने लगी. जिसका वह विरोध करने लगी. उसके विरोध करने पर पति उसकी पिटाई करता था. साथ ही मायके वाले से रुपये की डिमांड करने लगे. जब उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने मुझसे तलाक लेने को लेकर कोर्ट में अर्जी दी है. कहा कि उसके पति का सुपौल के मल्लिक चौक पर मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है. परंतु वे दुकानदारी छोड़ अक्सर गलत कामों संलिप्त रहते हैं. मालूम हो कि इस तरह की घटना को लेकर आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










