विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई : प्रतापगंज में पांच आंगनबाड़ी सेविकाएं चयनमुक्त.

Updated:
विज्ञापन
विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई : प्रतापगंज में पांच आंगनबाड़ी सेविकाएं चयनमुक्त.

आँगनबाड़ी में पढ़ते बच्चे

चयनमुक्त की गई सेविकाओं में अफसाना खातून, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 104, पंचायत चिलौनी दक्षिण; सुमिधा देवी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 03, पंचायत श्रीपुर; स्वप्न सुधा देवी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 02, पंचायत श्रीपुर; रिणु कुमारी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 09, पंचायत श्रीपुर तथा ब्यूटी कुमारी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 12, पंचायत गोविन्दपुर शामिल हैं.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव कुमार झा की रिपोर्ट:

सुपौल: बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रतापगंज द्वारा विभागीय योजनाओं के संचालन में लगातार लापरवाही, आंगनबाड़ी केन्द्रों के अनियमित संचालन तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में पांच आंगनबाड़ी सेविकाओं को चयनमुक्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई 18 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी.

चयनमुक्त की गई सेविकाओं में अफसाना खातून, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 104, पंचायत चिलौनी दक्षिण; सुमिधा देवी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 03, पंचायत श्रीपुर; स्वप्न सुधा देवी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 02, पंचायत श्रीपुर; रिणु कुमारी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 09, पंचायत श्रीपुर तथा ब्यूटी कुमारी, आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 12, पंचायत गोविन्दपुर शामिल हैं.

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रतापगंज द्वारा पत्रांक 169, 170, 171, 172 एवं 173, दिनांक 18 मई 2026 के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा टेक होम राशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में संबंधित सेविकाओं की भूमिका संतोषजनक नहीं रही. इसके कारण योग्य लाभार्थियों को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था.

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि केन्द्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या लगातार कम पाई जा रही थी. कई निरीक्षणों के दौरान सेविकाएं केन्द्र से अनुपस्थित मिलीं तथा केन्द्रों का संचालन नियमित रूप से नहीं किया गया.

विभाग द्वारा पूर्व में कई बार मानदेय कटौती की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित सेविकाओं द्वारा विभागीय कार्यों में अभिरुचि नहीं लेने तथा लगातार असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण प्रतापगंज परियोजना की उपलब्धि जिला स्तर पर निम्न पाई जा रही थी.

इसी को देखते हुए विभागीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में चयनमुक्ति की कार्रवाई की गई है.

प्रशासन ने इस आदेश की सूचना सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन