शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर एक फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 9:26 PM
मंजू देवी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
जदिया. जदिया पुलिस ने शनिवार की रात दो अलग-अलग पंचायतों में छापेमारी कर 37 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया. जबकि एक महिला तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रही. प्रभारी थानाध्यक्ष मो सद्दाम ने बताया कि मानगंज पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 01 में छापेमारी कर 05 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर आरती देवी को गिरफ्तार किया. जबकि मानगंज पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 05 में छापेमारी कर 22 लीटर देसी शराब के साथ शीतला देवी को गिरफ्तार किया. वही मंजू देवी के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. छापेमारी के दौरान मंजू देवी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रही. बताया कि गिरफ्तार आरती व शीतला को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. जबकि मंजू देवी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










