ePaper

राशि लेने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने के आरोप में दो महिला गिरफ्तार

Updated at : 06 Jan 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि उठाव कर भवन नहीं बनाने का आरोप था.

विज्ञापन

सरायगढ़ भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही पंचायत के वार्ड 06 से दो नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि भपटियाही पंचायत के वार्ड 06 निवासी चंद्रा देवी और शोभा देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि उठाव कर भवन नहीं बनाने का आरोप था. जिसको लेकर तत्कालीन बीडीओ ने केस दर्ज कराया था. दोनों महिला चंद्रा देवी और शोभा देवी कई माह से फरार चल रही थी. जिसे पुलिस ने उसके घर से महिला पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन