बस की चपेट में दो बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, एक की हालत नाजुक
Updated at : 26 Aug 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन

बस की चपेट में दो बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
जदिया
अररिया-भपटियाही एनएच 327 ई पथ में सोमवार की सुबह बघेली पंचायत के सुंदर चौक समीप यात्री बस की चपेट में आने से दो बच्ची जख्मी हो गयी. जिसमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यूपी 72 एटी/0258 नंबर की राजरथ यात्री बस पटना से रानीगंज जा रही थी. सुंदर चौक समीप अपने गेट के सामने खेल रही रामचंद्र शर्मा की नतनी 08 वर्षीया शबनम कुमार एवं 06 वर्षीया संजना कुमारी यात्री बस की चपेट में आ गयी. जिससे शबनम कुमारी एवं संजना कुमारी जख्मी हो गयी. घटना चालक के आंख लग जाने के कारण घटी. आनन-फानन परिजनों ने दोनों जख्मी बच्ची को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. जिसमें शबनम कुमारी की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना के बाद यात्री बस चालक बस लेकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने बाइक से खदेड़ा. लेकिन चालक बस को पांडेयपट्टी चौक समीप खड़ी कर सह चालक के साथ भाग निकला. पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पांडेयपट्टी पहुंच कर बस को जब्त कर लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




