उपद्रवियों ने पुलिस के इकबाल पर किया है हमला, होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में शामिल हुए अधिकारी व गणमान्य

विज्ञापन

– बीते बुधवार को छातापुर बस स्टैंड में खड़ी यात्री बस में लग गयी थी आग -देरी से पहुंची थी दमकल की गाड़ी, लोगों ने किया था बवाल – शांति समिति की बैठक में शामिल हुए अधिकारी व गणमान्य छातापुर. थाना परिसर में गुरुवार को त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. मालूम हो बुधवार को छातापुर बस स्टैंड में खड़ी यात्री बस में अचानक आग लग गयी थी, जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था. बैठक में एसडीएम ने कहा कि बुधवार को उपद्रव मचा रही भीड़ को कोई नियंत्रित नहीं कर पाया. जिस कारण ऐसी घटना से हमारी क्षमताओं पर सवाल खड़े हुए हैं. सिविल सोसाइटी के लोगों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा कि अपने कार्यकाल में शांति का पौधा बड़े प्यार से सींचा है. इसे सिंचित रखना सबों की जिम्मेवारी है. कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई तय है. सोशल साइट्स पर भड़काउ पोस्ट और लाइव करने वालों को भी कार्रवाई की जद में लिया जायेगा. यह मामला बेहद गंभीर है और गिरफ्तारी का दौर अभी लगातार चलेगा., कहा कि सूखा नशा करने वाले लोगों के घटनाक्रम में शामिल होने की जानकारी मिल रही है. स्मैक के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया. बताया कि त्रिवेणीगंज अनुमंडल को मात्र तीन दमकल उपलब्ध है. जिसमें दो अनुमंडल मुख्यालय और एक भीमपुर थाना में उपलब्ध रहता है. ऐसे में छातापुर में यदि अगलगी होगी तो दमकल को आने में समय लगना तय है. एसडीपीओ ने कहा कि यह घटना बेहद ही शर्मनाक और चिंताजनक है. सूखा नशा ही एक कारण नहीं कई और भी कारण हो सकते हैं. निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्दोष नहीं फंसेगा इसके लिए निश्चिंत रहिये. दोषी को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा. शालीग्राम पांडेय, रघुनंदन पासवान, गौरीशंकर भगत, मकशुद मसन, प्रमोद कुमार यादव, इंद्रानंद पाठक, दीपक बख्शी आदि ने बुधवार की घटना पर चिंता जाहिर की. कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर एक एक दोषी को चिन्हित कर समुचित कार्रवाई हो इसमें समाज के लोगों का सहयोग रहेगा. बैठक में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, प्रभारी सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, सुशील कर्ण, सुखदेव भगत, पवन हजारी, अमरेंद्र नारायण सिंह, फेकनारायण मंडल, रामटहल भगत, पंकज भगत, संतोष साह, मो नुरुद्दीन, गुड्डू भगत, सरिता साह चौपाल, आफताब आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन