भाजपा के सीएम बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया

विज्ञापन

राघोपुर. बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत अरुण कुशवाहा के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत के मार्गदर्शन में श्री राधा कृष्ण ठाकुर वाड़ी परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. यहां भगवान को लड्डू का भोग अर्पित कर राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्त, कुन्दन विवेक, कुंदन जायसवाल, प्रशांत आयुष वर्मा, स्मृति कुमारी, देवादित्य सेन, राधे श्याम भगत, जयशंकर चौधरी, गणेश कुमार मंगलम, रिंकू भगत, जीवनदीप गुप्ता, अमित महतो, गोल्डन दास साहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन