1320 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मौके से वाहन चालक निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी गांव के वार्ड 8 निवासी रघुवीर कुमार राय को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने एनएच 27 पर विश्वकर्मा धर्म कांटा के पास बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान निर्मली से भपटियाही की ओर से आ रही एक सफारी को रोककर तलाशी लेने पर 1320 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक सफारी नंबर बीआर 11टी 2074 की तलाशी के क्रम में ड्राइवर के सीट के बगल में काले रंग के 11 प्लास्टिक बोरा से 1320 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया. मौके से वाहन चालक निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी गांव के वार्ड 8 निवासी रघुवीर कुमार राय को गिरफ्तार किया गया. जिसमें वह पूछताछ पर करने पर किशनपुर थाना क्षेत्र के कमलदाहा गांव के वार्ड 8 निवासी जयदीप कुमार का शराब होने की बात बताया. कहा कि वह नेपाल सीमा से अपने घर शराब लाकर शराब बेचने का काम करता है. कहा कि उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन मालिक, गाड़ी चालक रघुवीर कुमार राय और जयदीप कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 99/ 26 दर्ज कर सफारी चालक रघुवीर कुमार राय को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन