ऐसे लोगों पर भरोसा करना यानी खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना, आज ही पहचानें ये 5 संकेत
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 16 Apr 2026 9:23 PM
धोखा खाने से बचने के लिए चाणक्य की नीति Ai image
Chanakya Niti: जीवन में हर इंसान भरोसे के लायक नहीं होता और यही बात समझना सबसे जरूरी है. इस आर्टिकल में बताए गए संकेत आपको यह पहचानने में मदद करेंगे कि कौन आपके साथ सच्चा है और कौन फ्यूचर में आपको नुकसान पहुंचा सकता है, ताकि आप समय रहते सतर्क हो सकें.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपन समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहराई से समझ थी. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में हजारों सालों पहले जिन बातों का जिक्र किया है वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसे संकेतों के बारे में भी बताया है, जो अगर आपको किसी भी इंसान में दिखे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. ये संकेत बताते हैं कि सामने वाला इंसान आपको धोखा दे रहा है या फिर आने वाले समय में जरूर धोखा देगा. जब आप इन संकेतों को पहचान लेंगे, तो जीवन में आगे चलकर होने वाले नुकसानों से खुद को आसानी से बचाकर रख सकेंगे.
बातों में बार-बार बदलाव करना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी इंसान अपनी बातों को आपके सामने बार-बार बदल रहा है, या फिर आपको बार-बार एक अलग कहानी सुना रहा है, तो यह एक बड़ा संकेत है कि सामने वाला इंसान बिलकुल भी सच्चा और भरोसेमंद नहीं है. इस तरह के लोग आपको धोखा दे सकते हैं क्योंकि अक्सर सच्चाई को छुपाने के लिए ये लोग झूठ का सहारा लेते हैं. इसलिए अगर आपको किसी की बातों में बार-बार बदलाव दिखे, तो आपके लिए सतर्क हो जाना ही बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए रोज करें ये 5 काम, चाणक्य की ये सीख बदल देगी आपकी जिंदगी
जरूरत के समय गायब हो जाना
चाणक्य नीति के अनुसार एक सच्चे रिश्ते की पहचान जरूरत या फिर मुश्किल के समय में ही हो सकती है. अगर कोई भी व्यक्ति सिर्फ अच्छे समय में आपके साथ रह रहा है, लेकिन जैसे ही आपकी जिंदगी में परेशानी आ रही है, वह दूर हट जा रहा है, तो यह एक बड़ा संकेत है कि उसके इरादे साफ नहीं है. इस तरह के लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए आपके साथ हैं और जैसे ही उन्हें मौका मिलेगा ये लोग आपको धोखा जरूर देंगे.
आपकी पर्सनल बातें दूसरों को बताना
अगर कोई भी व्यक्ति आपकी पर्सनल बातों को दूसरों के साथ शेयर कर रहा है, तो इससे बड़ा धोखा आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी इंसान आपकी सीक्रेट बातों को अपने पास सुरक्षित नहीं रख सकता, वह जीवन के किसी भी पड़ाव में आपको धोखा दे सकता है. इस तरह के लोगों से दूरी रखना ही आपके लिए बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: कहीं आपके साथ बैठा व्यक्ति ही तो नहीं कर रहा आपका इस्तेमाल? इन 4 संकेतों से पहचानें एक स्वार्थी इंसान
जरूरत से ज्यादा मीठी बातें करना
अगर कोई भी व्यक्ति आपकी हर समय तारीफ कर रहा है या फिर आपसे जरूरत से ज्यादा मीठा व्यवहार कर रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि वह आगे चलकर आपको धोखा देगा. कोई लोग आपके सामने तो बहुत अच्छे बनते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की चाहत रखते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप दूसरों की बातों पर नहीं बल्कि उनके व्यवहार और इरादों पर ध्यान देना शुरू कर दें.
आपकी सफलता से जलन होना
चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति आपकी सफलता से खुश होने के बजाय जलन या फिर असहज महसूस करता है, तो यह एक निगेटिव संकेत है. इस तरह के लोग आपके अचीवमेंट्स को कम समझते हैं और आपको नीचे गिराने की कोशिश भी कर सकते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको इस तरह के किसी भी इंसान से सतर्क रहना शुरू कर देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ये 4 गलत फैसले कर सकते हैं आपकी जिंदगी बर्बाद, जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










