इको क्लब में धीरज बने पीएम

विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधारोपण किया गया
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित हाई स्कूल सिमरी में गुरुवार को इको क्लब के तहत पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया. इको क्लब के तहत वर्ग 10 के छात्र धीरज कुमार को प्रधानमंत्री, रुक्मणी कुमारी को स्वास्थ्य मंत्री, खुशबू कुमारी को गृह मंत्री बनाया गया. इको क्लब के तहत स्कूल के सभी बच्चों को पेड़ की सुरक्षा और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई. विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधारोपण किया गया. समाजसेवी ललन कुमार मेहता द्वारा बच्चों को पेड़ पौधा के महत्व बारे में जानकारी दी गई. वहीं पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया. इस मौके पर स्कूल के एचएम कविता दत्ता, शिक्षक सुमित कुमार, आशीष कुमार, सूर्यभूषण विश्वास, शिवजी कुमार साह, नीतू कुमारी, सुमन कुमारी, पुष्पा कुमारी, रंजू कुमारी पासवान, मुसरत प्रवीण, संगीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










