दो सगे भाइयों में मारपीट, दो जख्मी
Updated at : 21 May 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में मंगलवार को दो सहोदर भाइयों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये
विज्ञापन
सरायगढ़.
प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में मंगलवार को दो सहोदर भाइयों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राम लखन राय और रामप्रसाद राय के बीच बांसडीह जमीन को लेकर कहा सुनी और गाली-गलौज हुआ. इसके बाद मारपीट की घटना घटी. मारपीट की घटना में रामप्रसाद राय ने अन्य लोगों के सहयोग से जुआ देवी और राम लखन राय को लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर लक्ष्मीकांत राय ने दोनों घायलों का इलाज किया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




