नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

मामले में पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है
त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र में सभ्य समाज को कलंकित किये जाने का एक मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग के साथ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब थाना क्षेत्र के एक की नाबालिग शौच करने के लिए अपने घर से निकली थी. मामले में पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में एक युवक को नामजद व एक को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है. बताया गया है कि उसकी पुत्री को बाइक सवार नीतीश कुमार नाक पर रूमाल रख कर अपने कब्जे में ले लिया. नीतीश के साथ के साथ एक अन्य युवक भी था. जो जोर जबरदस्ती उसकी पुत्री को अपने घर पर ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद उसकी पुत्री को मलहनमा नदी के समीप छोड़ दिया. मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई. जहां गणमान्य लोगों ने उन्हें थाने जाने की सलाह दी. इस बाबत थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है. नामजद सहित एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




