मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण दो पाॅलियों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 398 पार्टियों के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी शामिल हुए

विज्ञापन

सुपौल. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार के आदेशानुसार 43-सुपौल विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्य से संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण दो पाॅलियों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 398 पार्टियों के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी शामिल हुए. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने मास्टर प्रशिक्षकों को निर्देश दिया कि वे पीठासीन पदाधिकारियों को विभिन्न प्रपत्रों जैसे पीठासीन पदाधिकारी का प्रतिवेदन, डायरी, घोषणा पत्र तथा फार्म 17 सी (रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा) को सही ढंग से भरने का व्यावहारिक अभ्यास कराएं. प्रशिक्षण सत्र के अनुश्रवण के दौरान वरीय पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) सह उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने सभी मतदान पदाधिकारियों को इवीएम एवं वीवी पैट संचालन, सीलिंग प्रक्रिया आदि का प्रशिक्षण ध्यानपूर्वक प्राप्त करने का निर्देश दिया. वहीं नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) गयानंद यादव ने बताया कि पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को इवीएम का मॉक ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी प्रतिभागियों से ऑनलाइन मूल्यांकन भी कराया गया. जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी कर्मियों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु अपनी पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन