SUPAUL आज का दर्शन : सुखपुर स्थित तिल्हेश्वर महादेव मंदिर का चार बजे सुबह खुलेगा पट

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL आज का दर्शन : सुखपुर स्थित तिल्हेश्वर महादेव मंदिर का चार बजे सुबह खुलेगा पट

उत्तर बिहार के प्रसिद्ध महादेव मंदिर के रूप में सदर प्रखंड के तिल्हेश्वर महादेव मंदिर प्रसिद्ध है.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट :

उत्तर बिहार के प्रसिद्ध महादेव मंदिर के रूप में सदर प्रखंड के तिल्हेश्वर महादेव मंदिर प्रसिद्ध है. यहां प्रतिदिन हजारों भक्त महादेव का पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं. यहा स्वयंभू शिव लिंग स्थापित है. जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. मंदिर का पौराणिक इतिहास है. मंदिर परिसर में अन्य कई देवी देवता का मंदिर स्थित है. मंदिर के पूरब भाग में शिव गंगा अवस्थित है. जहां भक्त स्नान के बाद महादेव सहित अन्य देवी देवता का पूजा अर्चना करते हैं. हाल ही में पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के विकास के कार्यों को शुरू किया है. मंदिर आने वाले पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है. महा शिवरात्रि और नरक निवारण चतुर्दशी जैसे अवसरों पर यहां विशेष भीड़ उमड़ती है. महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. सुबह होते ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग जाती है. तिल्हेश्वर नाथ महादेव मंदिर का सुबह चार बजे पट खुलता है. संध्या आरती के बाद शाम सात बजे पट बंद कर दिया जाता है. प्रत्येक सोमवार व पूर्णिमा के दिन श्रृंगार पूजा संध्या 06 बजे से 09 बजे तक किया जाता है. इसके बाद इस दिन मंदिर का पट बंद किया जाता है. मंदिर में कुल पांच पंडा मदन मोहन झा, रविकांत झा, विनोद झा, अमोद झा व सुबोध झा हैं. जो भक्तों को पूजा अर्चना कराते हैं. मंदिर की अपनी समिति भी है. जो बड़े आयोजन सहित अन्य विकासात्मक कार्यों पर निर्णय लेती है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन