एसएसबी ने छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड, पशु चिकित्सा शिविर में 118 पशुओं का हुआ उपचार
छात्रा के साथ एसएसबी जवान | Prabhat Khabar Network
5वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर ने सुपौल में दो जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए. एक ओर जहाँ छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित कर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर पशु चिकित्सा शिविर लगाकर 118 पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया गया.
सुपौल : 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर ने शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े दो जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए. कमांडेंट गौरव सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जीवंत गांव पुरैनी उच्च सह प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. वहीं, शैलेशपुर गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर 118 पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया गया.
आपके शहर में
मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
पुरैनी उच्च सह प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सेनेटरी पैड उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था. इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और साफ-सफाई से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक बेटियां ही सशक्त समाज तथा विकसित राष्ट्र की मजबूत आधारशिला हैं.
ग्रामीणों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी. उन्होंने कहा कि 45वीं वाहिनी का उद्देश्य केवल सीमाओं की सुरक्षा करना ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है.
118 पशुओं की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
इसी क्रम में शैलेशपुर गांव में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने 118 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया. शिविर में पहुंचे पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सलाह भी दी गई.
कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा, सहायक कमांडेंट मयूर रंगारी, निरीक्षक (सामान्य) राघव झा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, बसंतपुर पंचायत की मुखिया नेहा मौसम खैरवार सहित एसएसबी के अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए