विद्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करते पिपरा विधायक रामविलास कामत | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण करते पिपरा विधायक रामविलास कामत | Prabhat Khabar Network

सुपौल के रामनगर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का विधायक रामविलास कामत ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

सुपौल : पिपरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामनगर का शुक्रवार को स्थानीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक रामविलास कामत ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कक्षाओं में पहुंचकर देखा पठन-पाठन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और शिक्षकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया. इसके अलावा विद्यालय परिसर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय और खेल मैदान का भी निरीक्षण किया. उन्होंने प्रधानाध्यापक को नियमित साफ-सफाई, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण एवं अनुशासित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बेहतर शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विधायक

रामविलास कामत ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है. इसलिए विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

विद्यालय विकास पर हुई चर्चा

निरीक्षण के बाद विधायक ने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में भाग लिया. बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, नामांकन बढ़ाने, विद्यालय के समग्र विकास तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही छात्र-छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
इंद्रभूषण कुमार

लेखक के बारे में

By इंद्रभूषण कुमार

इंद्रभूषण प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. कटैया निर्मली (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन