पटुआ के खेत से चोरी की दो स्ट्रीट लाइट बरामद, पंचायत सरकार भवन में हुई चोरी मामले की जांच तेज

Updated:
विज्ञापन
पटुआ के खेत से चोरी की दो स्ट्रीट लाइट बरामद | Prabhat Khabar Network

पटुआ के खेत से चोरी की दो स्ट्रीट लाइट बरामद | Prabhat Khabar Network

त्रिवेणीगंज प्रखंड के हरिहरपट्टी पंचायत सरकार भवन में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है. पटुआ की कटाई के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने खेत से दो स्ट्रीट लाइट बरामद की हैं. इससे चोरी के सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

सुपौल : त्रिवेणीगंज प्रखंड के हरिहरपट्टी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मार्च माह में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. गुरुवार की शाम पटुआ की कटाई के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने खेत से दो स्ट्रीट लाइट बरामद की. पुलिस ने दोनों स्ट्रीट लाइट जब्त कर थाना लाते हुए मामले की जांच तेज कर दी है.

25 मार्च को हुई थी बड़ी चोरी

जानकारी के अनुसार, हरिहरपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित पंचायत सरकार भवन से 25 मार्च 2026 की रात बड़ी संख्या में विद्युत उपकरणों की चोरी हो गई थी. मामले में पंचायत की मुखिया रंजन देवी ने त्रिवेणीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन अब तक चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला था.

पटुआ की कटाई के दौरान मिला सुराग

गुरुवार की शाम पटुआ की कटाई के दौरान ग्रामीणों की नजर खेत में पड़ी दो स्ट्रीट लाइट पर गई. संदेह होने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों स्ट्रीट लाइट जब्त कर थाना ले आई.

125 ट्यूब लाइट और 65 पंखों की हुई थी चोरी

पंचायत सचिव अमरेश कुमार ने बताया कि 25 मार्च को पंचायत सरकार भवन से करीब 125 ट्यूब लाइट, 65 सीलिंग पंखे और कई स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई थीं. चोरी के कारण पंचायत सरकार भवन में कार्य संचालन भी प्रभावित हो रहा है.

आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में हुई चोरी के मामले में पहले से कांड दर्ज है और पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि बरामद स्ट्रीट लाइट पंचायत सरकार भवन से चोरी हुए सामान का हिस्सा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है तथा चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन