शराब पीकर हंगामा करते तीन शराबी धराये

गिरफ्तार पियक्कड़ थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नंबर 05 निवासी मिथुन कुमार मंडल व मिथिलेश कुमार मंडल है
बलुआ बाजार. भीमपुर पुलिस ने सोमवार को विशेष समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार पियक्कड़ थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नंबर 05 निवासी मिथुन कुमार मंडल व मिथिलेश कुमार मंडल है. वहीं एक अन्य शराबी अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र के भगोरा देहाती वार्ड नंबर 01 निवासी दीपक कुमार सिंह है. भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना को सूचना मिली कि कुछ लोग शराब पीकर शोर शराबा कर रहा है. पुलिस को भेज कर सभी हिरासत में लिया गया. मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी पियक्कड़ को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




