सुपौल में वार्ड 15 में अधूरी पड़ी नल-जल योजना, दर्जनों परिवार आज भी शुद्ध पेयजल से वंचित

Updated:
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 मे अधुरा प्राण जल मिनार | Prabhat Khabar Network

Supaul News:सुपौल में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल-जल योजना अपने अधूरे स्वरूप के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड 15 में योजना का काम अधूरा है, जिससे दर्जनों परिवार आज भी शुद्ध पेयजल से वंचित हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर पीएचईडी विभाग ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Supaul News: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित हर घर नल का जल योजना प्रतापगंज प्रखंड की चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में अधूरी पड़ी हुई है. योजना का काम पूरा नहीं होने से दर्जनों परिवार आज भी शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कई घरों तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जबकि जहां पाइपलाइन डाली गई है वहां भी अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधूरा काम बना ग्रामीणों की परेशानी

चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में हर घर नल का जल योजना का कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि योजना का लाभ सभी परिवारों तक पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन आज भी कई घर इस सुविधा से वंचित हैं. इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरे जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

गर्मी में बढ़ी पेयजल की समस्या

ग्रामीण प्रकाश प्राण, अजय कुमार, नितेश कुमार, अतुल कुमार, उमेश यादव और मनोज कुमार वर्मा सहित कई लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान पेयजल की समस्या और गंभीर हो जाती है. मजबूरी में लोगों को चापाकल और अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ता है. उनका कहना है कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई.

Supaul News: ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएचईडी विभाग से मांग की है कि अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि वार्ड के सभी परिवारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके. उनका कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब हर घर तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी.

निरीक्षण के बाद जल्द कार्रवाई का दावा

इस मामले में पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) सनोज कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 15 का स्थल निरीक्षण किया जा चुका है. निरीक्षण रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के शेष कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि सभी घरों तक नियमित जलापूर्ति शुरू हो सके.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन