नहीं है स्थायी बस पड़ाव, जाम की समस्या

Published at :02 Mar 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं है स्थायी बस पड़ाव, जाम की समस्या

स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम की समस्या में बस चालकों के साथ साथ ऑटो और ई रिक्शा चालकों का भी अहम योगदान है

विज्ञापन

राघोपुर. नगर पंचायत सिमराही में बस पड़ाव नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों सहित इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नगर क्षेत्र में कोई स्थायी बस पड़ाव नहीं रहने की वजह से बस चालकों द्वारा बस को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया जाता है, जिसके कारण हमेशा एनएच 27 और एनएच 106 पर जाम की समस्या बनी रहती है. साथ ही हमेशा दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार सिमराही में स्थायी बस पड़ाव की मांग की गई. बावजूद आज तक सिमराही को बस पड़ाव नहीं मिल सका है. जिसका नतीजा है कि बीच सड़क पर ही चालकों को अपना वाहन खड़ा कर यात्रियों को चढ़ाना उतारना पड़ता है. बताया कि सिमराही में एनएच 27 और एनएच 106 का क्रॉसिंग प्वाइंट है, जिसके कारण दोनों एनएच पर हमेशा वाहनों का आवाजाही लगा रहता है. ऐसे ही जैसे ही यात्रियों को चढ़ाने या उतारने के लिए बस खड़ी की जाती है, तुरंत जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम की समस्या में बस चालकों के साथ साथ ऑटो और ई रिक्शा चालकों का भी अहम योगदान है. बताया कि ऑटो और ई रिक्शा चालकों द्वारा जेपी चौक के समीप एनएच 106 और रेफरल अस्पताल रोड को अपना मुख्य अड्डा बना लिया गया है. जहां यत्र तत्र वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, इसके कारण भी इन सड़कों पर जाम की समस्या आम बात हो गई है. स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द सिमराही बाजार में एक स्थायी बस पड़ाव का निर्माण किया जाय, जिसके यहां के स्थानीय लोगों सहित यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन