दो दुकानों से नकदी समेत सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है

विज्ञापन

जदिया. थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत स्थित बिरंची कामत हाट में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकद व सामान की चोरी कर ली. वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले किराना दुकानदार रूपेश कुमार यादव की दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया. दुकान मालिक के मुताबिक, चोरों ने 25 हजार रुपये नकद के साथ करीब 01 लाख 25 हजार रुपये मूल्य का किराना सामान उड़ा लिया. रविवार सुबह जब रूपेश यादव दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए पूरी दुकान अस्त-व्यस्त थी और कई कीमती सामान गायब थे. इसी हाट में स्थित रमेश कुमार चौधरी के खाद-बीज भंडार को भी चोरों ने नहीं छोड़ा. दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने 1,500 रुपये नकद व करीब 01 लाख 40 हजार रुपये मूल्य का मक्का बीज पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पीड़ित दुकानदारों ने जदिया थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय व्यापारियों ने रात में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन