कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी होगी तो सशक्त होगी पार्टी : सांसद

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ता के बदौलत ही पार्टी की हर गतिविधि संचालित होती है

विज्ञापन

– जिला जदयू कार्यालय में सदस्यता अभियान की हुई गहन समीक्षा सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को जदयू सदस्यता अभियान की गहन समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक सदस्यता पर गहन विचार विमर्श किया गया. जहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही. वहीं बैठक में सुपौल के हो रहे निरंतर विकास के लिए उर्जा मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया. समीक्षा बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि किसी पार्टी का प्रमुख अंग कार्यकर्ता होता है. कार्यकर्ता के बदौलत ही पार्टी की हर गतिविधि संचालित होती है. लिहाजा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाना सभी पुराने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. कहा कि जब कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी होगी, तो पाटी सशक्त होगी. संबोधित करते पिपरा विधायक रामविलास कामत ने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं. कहा कि पार्टी का संविधान व विचारधारा के साथ लोगों को पार्टी से जोड़े. सरकार की उपलब्धियां बताकर उन्हें पार्टी में आने के लिए प्रेरित करें. त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी ने महिला कार्यकर्ताओं से अपील करते कहा कि महिला कार्यकर्ता टोली बनाकर पहले अपने मुहल्ले में नये महिला को पार्टी का सदस्य बनाएं. उनके सरकार की योजना का जानकारी दें. इसके बाद अन्य टोले-मुहल्ले में जाकर अधिक से अधिक महिला को पार्टी का सदस्य बनाएं. अपने अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता के मामले में सुपौल पार्टी के स्थापना काल से ही राज्य में अव्वल रहा है. इस रिकॉर्ड को कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता ही होता है. जिसके बल पर हम हर असंभव कार्य को संभव बनाने में सक्षम होते हैं. बैठक में अमर कुमार चौधरी, युगल किशोर अग्रवाल, जगदीश यादव, संजीव नयन गुप्ता, रामचंद्र यादव, हरेकांत झा, रामदेव कामत, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार मंडल, किशन मंडल, खुर्शीद आलम, अजय आनंद, सुरेश सिंह, सिकंदर सरदार, कमाल खान, दिलीप यादव, जय प्रकाश ज्या, रविंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, राहुल ठाकुर, प्रशांत कुमार, रिसभ मंडल, सागर यादव, ओमप्रकाश कामत, सदानंद पासवान, बलराम कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन